CSC क्या हैं? CSC Registration कैसे करे और पैसे कैसे कमाए?

CSC kya hai? CSC registration kaise kare

CSC (Common Service Centre): यह बात सर्वमान्य हैं की जो देश तकनीकी से जितना अधिक जुड़ा होता हैं वह उतना ही अधिक विकसित होता हैं। अर्थात किसी भी देश की तकनीकी का स्तर उस देश के विकास पर काफी प्रभाव डालता हैं। जिस देश की तकनीकी जितनी उन्नत रहती है वह देश उतना ही आगे रहता है। भारत सरकार ने भी शायद इस बात को अब समझ लिया हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में तकनीकी को विकसित करने की बात कहीं हैं।

भारत में चल रहे तकनीकी से जुड़े अभियान जैसे की डिजिटल इंडिया भारत में तकनीकी के विकास की फल हैं। सरकार भारत में Technology Devlopment में पूरा ध्यान दे रही हैं और यह वाकई में काफी अच्छी बात हैं। भारतीय सरकार का उद्देश्य तकनीकी और तकनीकी से जुड़ी सुविधाओ को बड़े से बड़े शहरों के साथ छोटे से छोटे गावो तक पहचाना भी हैं। यही कारण हैं की भारतीय सरकार गाँवो में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं जिनसे लोगो को सहायता के साथ रोजगार भी मिल रहा हैं, इनमे से ही एक CSC भी हैं!

आज के इस पोस्ट में हम CSC के बारे में ही बात करने वाले हैं। आज हम जानेंगे की CSC क्या हैं, इसके लिए रेजिस्ट्रेशन कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाए? So Lets Begin..!

CSC क्या हैं?

CSC Kya hai

बता दे की CSC में आपको कई तरह की Internet और तकनीकी से जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उदाहरण के तौर पर PAN Card बनवाना, Adhaar Card बनवाना या उसमे किसी तरह का कुछ सुधार, Passport बनवाना, Electricity Bill का भुगतान, बस का या रेलवे का टिकट बुक करना, बीमा आदि से जुड़ी सेवाएं आपको CSC में प्रदान की जाती हैं। अगर आप सोच रहे हैं की यह लगभग E-Mitra से मिलता जुलता हैं तो हा, आप सही हैं। यह एक तरह से सरकार के द्वारा लोगो के लिए गावो में तकनीकी सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए खोला जा रहा E-Mitra ही हैं।

CSC Full Form क्या है?

सबसे पहले तो यह बता दु की CSC एक Short Name हैं और इसकी फुल फॉर्म ‘Common Service Center’ हैं। CSC यानी की Common Service Center का उद्देश्य लोगो को E-Governance की सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं। Common Service Center को भारत के Ministry of Electronics and Technology विभाग के द्वारा चलाया जा रहा हैं। CSC को पहले Apna CSC नाम दिया गया था लेकिन बाद में इसका नाम केवल CSC ही कर दिया गया।

CSC Registration कैसे करे?

csc registration kaise kare

CSC में काम करने वाले व्यक्ति को VLE को चुना जाता हैं। इसकी फुल फॉर्म Village Level Entrepreneur होती हैं। यानी की आपको CSC प्राप्त करने के VLE बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए कुछ योग्यताएं और रिक्वायरमेंट्स होती हैं।

VLE बनने के लिए योग्यताएं

  • आधार कार्ड
  • बैंक एकाउंट
  • 10th की मार्कशीट
  • 18 वर्ष से अधिक की उम्र
  • Pan Card
  • Computer की Knowledge
  • सेंटर के लिए जगह

यह तो VLE बनने के लिये योग्यताओं की बात हो गयी औए अब बात आती हैं की आपको CSC रजिस्ट्रेशन के लिए क्या क्या चाहिए? आइये जानते हैं!

CSC Registration के लिए Documents

  1. एक कम्प्यूटर (लाइसेंस वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ)
  2. दो प्रिंटर (Black & White and Colour)
  3. Scanner
  4. Web Camera / Digital Camera
  5. Good Quality Internet Connection
  6. Power Backups
  7. Biometric Scanner

यह सभी उपकरण CSC रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक हैं। लेकिन इसमे से कुछ उपकरण आप CSC मिलने के बाद भी कर सकते हो। लेकिन Computer, Printer, Net Connection, Scanner और Power Backups तो रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य हैं।

अब आप यह जान चुके हैं की CSC के रजिस्ट्रेशन के लिए क्या आवश्यक हैं। अब बात आती हैं की आखिर इसके लिए Registration कैसे करे? आइये जाने!

इसके लिए कुछ साधारण Steps हैं जिन्हें आपको Follow करना होगा।

Step 1. सबसे पहले आपको CSC रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर जाना होगा।

Website :https://register.csc.gov.in/register

Step 2. अब आपसे आपके आधार नम्बर मांगे जाएंगे। अच्छे से जांच करके अपने आधार नम्बर दे ताकि बाद में दिक्कत ना आये।

Step 3. अब आपको OTP का ऑप्शन सिलेक्ट करना हैं। आधार कार्ड से रजिस्टर किये गए नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। इस OTP को इंटर करके Terms and Conditions को पढ़कर Accept पर क्लिक करे।

4. अब आपको आपकी आधार कार्ड डिटेल दिखेगी। आपको यहा पर अपनी लोकेशन वगैरह की जानकारी देनी होगी।

5. अब आपको जिस जगह को आप सेंट में बदलना ते हो उस जगह के अंदर और बाहर की फोटो खींचकर JPG फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी।

6. अब आपको Captcha Code भरकर यह सभी Details Submit करनी हैं। (सबमिट करने से पहले एक बार अपनी डिटेल जरूर चेक कर ले।)

पूरी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद 25 से 45 दिनों में आपके दिए गए ईमेल पर आपको CSC के बारे में अपडेट मिल जाएगा। अगर आपके गांव में किसी भी तरह का सीएससी केंद्र नहीं है या फिर कम हैं तो आपको CSC मिलने के चांस पूरे -पूरे होते हैं। अगर सरल भाषा में कहूं तो आपकी गांव की जनसंख्या पर आपकी आमदनी डिपेंड करेगी कि जितने लोग आप से जितना अधिक काम करवाएंगे आपको उतना ही ज्यादा कमीशन मिलेगा।

ये भी पढ़ें,

Paytm BC Agent कैसे बने ? Paytm KYC Agent बैंक कर पैसे कमाए।

Google Se Paise Kaise Kamaye? पूरी जानकारी हिंदी में

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – Online Paise Kamane ke 6 Tarike

Whatsapp से पैसे कैसे कमाये?

CSC से पैसे कैसे कमाए?

अब अगर आप किसी गाँव में रहते हैं और अगर आपपके गाँव में या एरिया में कोई भी CSC या E-Mitra नहीं हैं तो आप वाकई में CSC के माध्यम से अच्छे पैसे कमा सकते हो। जिस तरह से E-Mitra वगेरह पर काम करने के लिए एक व्यक्ति होता हैं उसी तरह से CSC पर काम करने के लिए भी एक व्यक्ति आवश्यक होता हैं। अगर आप सोच रहे हैं की यह एक नौकरी है तो आप बिल्कुल गलत हैं। यह एक तरह से सरकार द्वारा आपको ऑफर किया जा रहा एक बिजनेस हैं।

दरअसल जिस तरह से एक Digital Center या E-Mitra वाला आपसे रिचार्ज करने के लिए, Bill Pay करने के लिए या किसी भी तकनीकी सम्बन्धी अन्य काम करने के लिए पैसे लेता है और उसमे उसका भी कमीशन होता है उसी तरह से आपका भी CSC में कुछ कमीशन होगा। मान लीजिए आपको 2000 का बिल भरने पर 20 रुपये कमीशन मिलता हैं और आप महीने में 100 बिल भर रहे हैं तो आपको 2000 रुपये का कमीशन मिलेगा।

अलग अलग कामो के लिए आग अलग कमीशन होता हैं।कई बार सरकार कुछ काम के पैसे नहीं लेती जैसे की आधार कार्ड बनवाना आदि। ऐसे में अगर आप सोचते हो की आपको भी इसमे कुछ नहीं हैं। ग्राहक आपको पैसे दे या ना दे, आपको इसके भी पैसे जरूर मिलेंगे। क्योंकि अगर ऐसा न होता तो कोई भी पर्सनल डिजिटल सेंटर औए E-Mitra केंद फ्री में आधार कार्ड नहीं बना रहा होता। अब आप यह तो जान चुके हैं की CSC से पैसे कैसे कमाते हैं लेकिन CSC को प्राप्त करने का प्रोसिस भी आपको याद होना चाहिये।

So Guys, इस पोस्ट में हमने आपको CSC के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की लेकिन अगर आपको अभी भी इससे जुड़ा हुआ कोई प्रश्न है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *